वर्कशीट -वाक्यांश के लिए एक शब्द
नाम- कक्षा-
क्रमांक-
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए ------
- 1. जो कहा न जा सके—
- 2. जिसे क्षमा न किया जा सके—
- 3. जिस स्थान पर कोई न जा सके—
- 4. जो कभी बूढ़ा न हो—
- 5. जिसका कोई शत्रु न हो—
- 6. जो जीता न जा सके—
- 7. जो दिखाई न पड़े—
- 8. जिसके समान कोई न हो—
- 9. हृदय की बातेँ जानने वाला—
- 10. पृथ्वी, ग्रहोँ और तारोँ आदि का स्थान—
- 11. जिस पर मुकदमा चल रहा हो/अपराध करने का आरोप हो/अभियोग लगाया गया हो—
- 12. जो पहले कभी नहीँ हुआ—
- 13. जिसकी गिनती न हो सके—
- 14. जो पहले पढ़ा हुआ न हो—
- 15. जिसके आने की तिथि निश्चित न हो—
- 16. जिसके बारे मेँ कोई निश्चय न हो—
- 17. सबसे आगे रहने वाला—
- 18. जो पहले जन्मा हो—
- 19. जो बाद मेँ जन्मा हो—
- 20. जो इंद्रियोँ द्वारा न जाना जा सके—
- 21. जिसका पता न हो—
- 22. आगे आने वाला—
- 23. जो छुआ न गया हो—
- 24. जो अपनी बात से टले नहीँ—
- 25. बरसात बिल्कुल न होना—
Comments
Post a Comment