वर्क शीट - क्रिया

                                          वर्क शीट - क्रिया 

नाम -
कक्षा -
क्रमांक -




निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के बारे में बताइए कि वे अकर्मक हैं अथवा सकर्मक-



1. हमारे सभी शिक्षक हमें बड़ी मेहनत से पढ़ाते हैं।

2. आप चाय लेंगे या कॉफी?

3. मोहन बहुत जोर-जोर से हँसता है।

4. उदय ने अनन्त को अपनी घड़ी दे दी।

5. रजत बड़ी तेज दौड़ता है।

6. शहनाई को शाह की उपाधि दी गई है।

7. अभिनव ने हेमलता को मकान खरीद कर दिया।

8. मैं वहाँ नहीं आ सकेंगा।

9. ब्लू लाइन बसों का कहर थम नहीं रहा है।

10. मोर नाच रहा था।

11. वह अपनी बहन को नृत्य सिखवा रहा है,

12. प्रधानमंत्री के भाषण की सबने प्रशंसा की। 13. सच्चा भक्त पराई पीड़ा समझता है।

14. राम ने चिल्ला कर कहा।

15. कृष्णकांत आज अपने घर आया है।

16 . लता स्कूल में पढ़ती है।

17. मोहन ने रमेश को पिटवाया।

18 . ऊँट दौड़ रहा है।

19 .रीता घर आती है। 5. मैंने उसे मित्र से मिलवाया।

20 . मोहन पढ़ता है।

21. सौरभ ने पुस्तक खरीदी।

22 . वह हँसेगा।

23 . नरेश दौड़ता है।

24 . दिनेश और मोहन गांव को गए हैं।

25 . उसने कमीज सिलवाई।

26 . बच्चा सोता है।

27 .वे सभी काम के लिए भोपाल गए हैं।

28 . उसने खाना खिलवाया।

29 . मोहन बाजार जाएगा। नौकर ने कुत्ते को दूध पिलाया।

30.राम सोता है । 

Comments

Popular posts from this blog

WORKSHEET OF VAKYARUPANTRAN (वाक्य रूपांतरण )

समास (बहुविकल्पीय प्रश्न )

M.C.Q.OF MIRA KE PAD(CLASS X)