वर्कशीट - भाषा ,लिपि और व्याकरण (उत्तर सहित )

    निम्नलिखित प्रश्नो के सही विकल्प चुनिए -



क )भाषा शब्द संस्कृत की किस धातु से बना है -

 (१) सह 
 (२) दह   
 (३) भाष 
 (४) इनमे से कोई नहीं। 

ख . विचारो और भावो के आदान -प्रदान के साधन को क्या कहते है?

(१)संज्ञा   
(२) सर्वनाम 
(३)लिपि  
(४)भाषा 

ग.भाषा के कितने भेद होते है -

 (१)दो 
 (२)चार
 (३)पांच
 (४)सात 

घ.भाषा का कौन  सा रूप स्थाई है -

(१)लिखित 
(२)मौखिक 
(३)वाचन 
(४)सांकेतिक 

ड़.भाषा का शुद्ध रूप क्या कहलाता है -

(१)मानक भाषा 
(२)भाषा
 (३)लिपि 
(४)बोली 

च.संस्कृत और हिंदी किस लिपि में लिखी गई है ?

(१)फारसी 
(२)रोमन 
(३)देवनागरी 
(४)रुसी 

छ.हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?

(१)15 सितम्बर 
(२)14 सितम्बर 
(३)9 मार्च 
(४)5 जून 

ज.ज्ञान के संचित कोष को क्या कहते है ?

(१)साहित्य 
(२)उपन्यास 
(३)कहानी 
(४) व्याकरण 

झ.भारत की सरकारी काम -काज की भाषा कौन - सी है ?

(१)अंग्रेजी 
(२)उर्दू 
(३)हिन्दी 
(४)मराठी 

ञं.श्री रामचरितमानस किस भाषा में लिखा गया है ?

(१)संस्कृत 
(२)हिंदी 
(३)अवधी 
(४)ब्रज 

उत्तर - क. (३) भाष  ख. ४)भाषा  ग. (१)दो  घ. (१)लिखित ड़ (१)मानक भाषा  च. (३)देवनागरी  छ. (२)14 सितम्बर  ज़्. (१)साहित्य  झ . (३)हिन्दी ञं. (३)अवधी 

Comments

Popular posts from this blog

M.C.Q.OF MIRA KE PAD(CLASS X)

WORKSHEET OF VAKYARUPANTRAN (वाक्य रूपांतरण )